Rasse Wale Aloo: घर पर बनाएं वही मसालेदार भंडारा-स्टाइल रस्सा जो पूड़ी के साथ लाजवाब लगता है

Rasse wale aloo

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo)

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) ऐसी रेसिपी है जो किसी भी भंडारे, मंदिर प्रसाद या शादी के हलवाई-स्टाइल काउंटर की याद तुरंत ताज़ा कर देती है। इसका गाढ़ा, मसालों से भरा हुआ रस्सा, जिसमें हल्की-सी खटास, हल्की मिठास, और तड़कते मसालों की खुशबू एक साथ मिलकर ऐसा फ्लेवर बनाते हैं जैसा किसी भी सामान्य आलू की सब्ज़ी में नहीं मिलता।

भंडारे वाले स्वाद की पूरी नींव दो चीज़ों पर टिकी होती है, क्रश किए हुए मसाले, और टमाटर का सही से गलकर पकना। यही वजह है कि हलवाई इसे तेज़ आंच पर, ज्यादा पकाकर, और अच्छे तेल के तड़के के साथ बनाते हैं ताकि हर मसाले का फ्लेवर सामने आए। अगर आप घर पर भी वही ज़ायका चाहते हो, तो यह तरीका वैसा ही स्वाद देगा जैसा भंडारे में बड़े भगोनो में बनता है। तो चलिए सीखते हैं रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) बनाना–

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) के लिए सामग्री

  • उबले आलू – 4 मध्यम
  • टमाटर – 4 (दो आलू पर चार, जैसा हलवाई स्टाइल)
  • हरी मिर्च – 2–3 (कुछ लंबी कटी, कुछ बारीक)
  • अदरक – थोड़ा लंबा कटा, थोड़ा कद्दूकस
  • धनिया – बारीक कटा
  • तेल – 2–3 बड़े चम्मच

मसाले: 

  • बड़ी इलायची – 1
  • तेज पत्ता – 1
  • सूखी लाल मिर्च – 1–2
  • हींग – पर्याप्त मात्रा में
  • क्रश करने के लिए मसाले: सौंफ, जीरा, काली मिर्च, धनिया
  • नमक
  • काला नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • धनिया पाउडर
  • चाट मसाला
  • अमचूर
  • गरम मसाला
  • कसूरी मेथी

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) बनाने की विधि

सबसे पहले सौंफ, जीरा, काली मिर्च और धनिया को हल्का-सा क्रश करके मोटा मसाला तैयार कर लें। यह मसाला ही इस सब्ज़ी को हलवाई-स्टाइल बनाएगा, क्योंकि इसका फ्लेवर पाउडर मसाले की तुलना में कहीं अधिक ताज़ा और सुगंधित होता है।

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें बड़ी इलायची, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च और भरपूर हींग डालकर भूनें। हींग इस रेसिपी में ज्यादा मात्रा में डाला जाता है, कम डालेंगे तो फ्लेवर आधा रह जाएगा। अब इसमें क्रश किया हुआ मसाला डालें और ध्यान रहे कि यह जले नहीं, बस हल्का-सा भुना हुआ रह जाए।

अब इसमें कटे हुए टमाटर, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई अदरक मिलाएँ। इसे तब तक पकाएँ जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएँ। पाउडर मसाले,नमक, काला नमक, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला और अमचूर डालकर धीमी से तेज़ आंच तक अच्छे से भूनें। अगर मसाला सूखने लगे तो एक-दो चम्मच पानी डालें ताकि मसाला जले नहीं और ठीक से पक जाए।

अब उबले हुए आलू को हाथ से हल्का-सा मसलकर डालें, छिलका न हटाना चाहें तो मत हटाइए क्योंकि इसी से भंडारे वाला असली रस्टिक (rustic) फ्लेवर आता है। सब अच्छे से मिलाकर इच्छानुसार पानी डाल दें। लंबी कटी हरी मिर्च और लंबी कटी अदरक भी डालें। आंच तेज़ करें और सब्ज़ी को अच्छे से उबलने दें ताकि रस्सा गाढ़ा और मसालेदार बन सके।

सब्ज़ी जब उबलकर गाढ़ी हो जाए, तब आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर आंच बंद कर दें। ढककर 5 मिनट रहने दें। लीजिए तैयार है भंडारे वाले रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo), इन्हें गरमागरम पूरी के साथ परोसे।

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) के लिए टिप्स

  1. मसाला क्रश हमेशा ताज़ा करें, यही फ्लेवर को बढ़ाता है।
  2. हींग कम न डालें, भंडारे वाला स्वाद हींग से आता है।
  3. टमाटर को पूरी तरह गलाएँ, अधपका मसाला बेस्वाद लगेगा।
  4. मसाला सूखे तो तुरंत थोड़ा पानी डालकर पकाएँ, जलेगा तो स्वाद कड़वा होगा।
  5. आलू को हाथ से ही तोड़ें, चाकू के कट से वह भंडारे वाला texture नहीं आता।
  6. रस्सा जितना उबलेगा, उतना बढ़िया स्वाद आएगा।
  7. अमचूर की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

निष्कर्ष

रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) एक ऐसी रेसिपी है जिसे अगर सही मसालों, सही फ्लेम और सही समय के साथ पकाया जाए तो इसका स्वाद किसी भी शादी या भंडारे में मिलने वाली सब्ज़ी जैसा दमदार बनता है। यह आसान है, झटपट तैयार होती है और पूड़ी, कचौरी, या परांठे के साथ इसकी जोड़ी लाजवाब है।



Rasse wale aloo

Rasse Wale Aloo Recipe in English 

Rasse Wale Aloo is a recipe that instantly reminds you of any bhandara, temple prasad, or wedding halwai-style counter. Its thick, spice-loaded gravy, with a slight tanginess, slight sweetness, and the aroma of crackling spices, creates a flavour that you simply don’t get in regular potato sabzi.

The entire foundation of the bhandara-style taste rests on two things: crushed spices and properly cooked, mushy tomatoes. That is why halwais cook it on high flame, overcooking it slightly, and using a good tadka of oil so that every spice releases its full flavour. If you want the same taste at home, this method will give you the same flavour as the big cauldrons used in bhandaras. So let’s learn how to make Rasse Wale Aloo

Ingredients for Rasse Wale Aloo

  • Boiled potatoes – 4 medium
  • Tomatoes – 4 (four for two potatoes, halwai-style)
  • Green chilies – 2–3 (some long-slit, some finely chopped)
  • Ginger – some long-sliced, some grated
  • Coriander – finely chopped
  • Oil – 2–3 tbsp

Spices:

  • Black cardamom – 1
  • Bay leaf – 1
  • Dry red chili – 1–2
  • Asafoetida (hing) – in generous quantity
  • Spices to crush: fennel, cumin, black pepper, coriander
  • Salt
  • Black salt
  • Red chili
  • Turmeric
  • Coriander powder
  • Chaat masala
  • Amchur
  • Garam masala
  • Kasuri methi

How to Make Rasse Wale Aloo

First, lightly crush fennel, cumin, black pepper, and coriander to make a coarse spice mix. This crushed mix is what gives the halwai-style flavour, because its aroma is far fresher and stronger than powdered spices.

Heat oil in a kadai and add black cardamom, bay leaf, dry red chili, and plenty of hing. In this recipe, hing is used in large quantities; if you reduce it, half the flavour will be missing. Now add the crushed spice mix and make sure it does not burn, just lightly roast it.

Add chopped tomatoes, finely chopped green chilies, and grated ginger. Cook until the tomatoes melt completely. Add powdered spices, salt, black salt, red chili, turmeric, coriander powder, chaat masala, and amchur, and roast well from low to high flame. If the masala starts to dry, add 1–2 teaspoons of water so it doesn’t burn and cook properly.

Now add the boiled potatoes by lightly crushing them with your hands. Do not remove the peel if you don’t want to, this peel is what gives the authentic rustic bhandara flavour. Mix everything well and add water as needed. Add long-slit green chilies and long-sliced ginger too. Increase the flame and let the sabzi boil well so the gravy becomes thick and full of spices.

Once the sabzi boils and thickens, add garam masala and kasuri methi, turn off the flame, and cover it for 5 minutes. Your bhandara-style Rasse Wale Aloo is ready, served hot with puri.

Tips for Rasse Wale Aloo

  1. Always crush the spices fresh; this enhances the flavour.
  2. Do not reduce the hing; bhandara-style taste comes from hing.
  3. Let the tomatoes melt completely; half-cooked masala tastes bland.
  4. If the masala dries, add water immediately; if it burns, the taste becomes bitter.
  5. Break the potatoes by hand; knife-cut pieces don’t give the bhandara-style texture.
  6. The more the gravy boils, the better the taste.
  7. Adjust the amount of amchur according to your taste.

Conclusion

Rasse Wale Aloo is a recipe that, when cooked with the right spices, right flame, and right timing, delivers a powerful flavour just like the sabzi served at weddings or bhandaras. It’s simple, quick to prepare, and pairs wonderfully with puri, kachori, or paratha.

 

FAQs – रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) से जुड़े सवाल

Q1. मेरे रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) में भंडारे जैसा स्वाद क्यों नहीं आता?
क्योंकि ज़्यादातर लोग टमाटर और मसाले को अच्छी तरह नहीं गलाते। यह स्टेप स्किप करोगे तो वही हलवाई वाला फ्लेवर नहीं आएगा।

Q2. रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) में पानी कितना डालें ताकि रस्सा सही बने?
सब्ज़ी को उबलने की जगह चाहिए, इसलिए कढ़ाई में आलू डालते समय कम से कम दो बार पानी डालकर consistency सेट करें।

Q3. क्या रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) में प्याज डाला जा सकता है?
डाल सकते हो, लेकिन भंडारे वाला असली स्वाद पूरी तरह टमाटर-आधारित होता है, प्याज डालते ही स्वाद बदल जाता है।

Q4. आलू छिलके सहित डालना जरूरी है?
ज़रूरी नहीं, लेकिन छिलका छोड़ने से सब्ज़ी में rustic और earthy फ्लेवर आता है जो हलवाई-स्टाइल के करीब है।

Q5. अमचूर की जगह क्या इस्तेमाल करें?
थोड़ा-सा नींबू रस डाला जा सकता है, लेकिन अमचूर गाढ़े रस्से में बेहतर मिलता है।

Q6. सब्ज़ी पतली हो गई तो कैसे गाढ़ी करें?
तेज़ फ्लेम पर 4–5 मिनट उबालें और कुछ आलू हाथ से मसलकर डाल दें।

Q7. क्या रस्से वाले आलू (Rasse Wale Aloo) को बिना टमाटर बनाए जा सकता है?
संभव है, पर तब वह भंडारे वाला खट्टा-मसालेदार पंच नहीं आएगा।

Q8. तेल कम डालने से स्वाद बदलता है?
हाँ। यह रेसिपी बिना पर्याप्त तेल के dull लगती है। मसाले को पकने के लिए तेल चाहिए। कम से कम 2–3 चम्मच ज़रूर डालें।

Scroll to Top